फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवा चेतना के सुप्रीमो ने वीर लोरिक की जन्मभूमि में स्मारक बनाने की उठाई मांग

युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने महान पराक्रमी योद्धा वीर लोरिक की जन्मभूमि बलिया में उनकी स्मृति में एक भव्य स्मारक और शोध केंद्र बनाने की पुरजोर मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए रोहित सिंह ने इस ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने का आग्रह किया है। रोहित सिंह ने इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी चार बार सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने महान महापुरुषों की उपेक्षा की। समाजवादी पार्टी ने न तो मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कोई ठोस कदम उठाया और न ही बलिया की धरती पर जन्मे महान योद्धा वीर लोरिक के सम्मान में कोई स्मृति केंद्र बनवाया। अखिलेश यादव को जनभावनाओं और महापुरुषों के सम्मान से ज्यादा अपने परिवार के हितों की चिंता रहती है। रोहित सिंह ने कहा कि जो कार्य सामाजिक न्याय की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए था, उसे करने का बीड़ा अब युवा चेतना ने उठाया है। उन्होंने योगी सरकार से अपील की कि पिछली सरकारों की गलतियों को सुधारते हुए अविलंब बलिया में वीर लोरीक के सम्मान के लिए एक अत्याधुनिक स्मृति केंद्र का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें