ददरी मेला के पुलिस थाना के सामने जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर मेला में भगदड़ की स्थिति बनी है। मारपीट के दौरान कोई पुलिस के जवान नहीं दिख रहे है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वायरल वीडियो दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। तीन चार युवक मेला देखने के दौरान चरखी पर चढ़ने का टिकट कटाने पहुंचे, वहां टिकट काउंटर वाले ने सौ-सौ का दो हजार का फुटकर देने पर टिकट फ्री देने की बात कही। जिस पर युवकों ने पांच-पांच सौ की चार नोट के बदले सौ-साै रुपया का फुटकर ले लिया। युवकों ने पैसा लेने के बाद गिना तो पैसा दो हजार की जगह 1600 सौ रुपया था। युवकों ने कम पैसा होने की शिकायत की, लेकन काउंटर पर बैठे चरखी वाले मामने को तैयार नहीं हुए, इसको लेकर विवाद बढ़ता गया, देखते ही देखते थाना चौक के सामने युवकों व चरखी वालों के बीच जमकर मारपीट हो गई, इसमें कई मेलार्थी भी गिर पड़े, दिन दहाड़े मारपीट के दौरान कोई पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था। उसके बाद पीड़ित युवक मेला थाना में कम पैसा देने की शिकायत की लेकिन पुलिस ने चरखी वालों को बुलाकर पूछताछ की है। चरखी वालों द्वारा फुटकर के नाम पर मेलार्थियों से धोखाधड़ी का मामला आ रहा है। सबकुछ जानने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई। इसको लेकर आए दिन मारपीट के हालात बन रहे हैं। इस बाबत मेला प्रभारी अमरजीत यादव ने कहा कि चरखी पर घूमने को लेकर मारपीट हुई थी, दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान मेला के हर प्वाइंट पर खड़े है।