बलिया जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो बालिकाओं से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना दोकटी थाने की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फॉरेसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। दूसरी घटना गड़वार थाने की है, जहां महिला ने अपनी 11 वर्षीय पौत्री के साथ पड़ोस के रहने वाले रिश्ते में चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फॉरेसिंक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।