फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव में तली पूड़ी, VIDEO

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का शनिवार की रात शहर के गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। पूजा-अर्चन करने के बाद उन्होंने प्रसाद के लिए पूड़ी बना रहे कारीगरों के बीच जाकर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने पूड़ी तलने लगे। सोशल मीडिया पर पूड़ी तलते हुए एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। वहीं, पूड़ी बनाने में जुटे कारीगरों को भी मनोबल बढ़ गया। गुदरी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के 27वें वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंत्री दयाशंकर सिंह इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में भंडारे के लिए दर्जनों चूल्हों पर पूड़ियां तली जा रही थीं। इसी दौरान परिवहन मंत्री एक चूल्हे के पास बैठ गए और खुद पूड़ियां तलने लगे। कम समय में मंत्री ने करीब 50 से अधिक पूड़ियां तल गई। लोगों से बातचीत में मंत्री दयाशंकर सिंह लोगों से बातचीत करते हुए पूरी तन्मयता से पूड़ियां तले। इस दौरान लोग वीडियो भी बनाते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें