बैरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत पंचायत भवन के बाउंड्रीवाल पर अचानक महुआ का पुराना पेड़ गिर गया। इससे बाउंड्रीवाल टूटकर तहस नहस हो गई। ग्राम प्रधान अमरदेव यादव ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का निरीक्षण एडीओ पंचायत उमेश सिंह ने किया।