फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था सवालों के घेरे में, लोकार्पण के बाद लटक रहा यात्री निवास पर ताला

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी ऑफिस का संचालन सिर्फ सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद अप व डाउन में आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों के आगमन होने पर प्लेटफार्म पर लगे कोच डिस्प्ले कोच का पोजीशन नहीं बता रहा है, जिससे यात्रियों को अपने आरक्षित कोच का तलाश के लिए दौड़ लगाना पड़ रहा है। वहीं फर्स्ट क्लास यात्री निवास पर बृहस्पतिवार को ताला लटका रहा। पूछने पर रेल कर्मचारियों ने बताया कि यात्री निवास में कार्य करने वाले व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया है, वह खुद ही परेशान है। यात्री निवास के लिए एक घंटे का चार्ज 10 रुपये रखा गया है। बहुत सारे दबंग बिना पैसा दिए ही यात्री निवास का उपयोग कर चले जाते हैं।पैसा मांगने पर कर्मचारियों को धमकी देते हैं। बता दें कि 22 मई को अमृत भारत रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया।उक्त दिन से इंक्वायरी ऑफिस का संचालन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है।कारण की इंक्वायरी ऑफिस का संचालन करने के लिए केवल एक निजी कर्मचारियों की तैनात की गई है, जिससे उक्त कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक अपना ड्यूटी बजाकर घर चला जाता है। शाम छह बजे के बाद अप व डाउन में आने वाले ट्रेनों का कोच पोजिशन मालूम नहीं हो पता है,जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक टीएन यादव ने बताया की पांच जून से सम्भवतः इंक्वारी ऑफिस के लिए एक और कर्मचारी आ जाएंगे। उस दिन से इंक्वारी ऑफिस के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।यात्रियों को 24 घंटे कोच पोजिशन मिलता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें