मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ बुधवार को जिले के शिक्षकों को बड़ी सौगात मिली। गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दानिश आजाद अंसारी ने 20 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। वहीं परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और स्टेशनरी के लिए सहायता राशि भेजी गई।