फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, उद्घाटन मैच में गोपालगंज ने लखनऊ को हराया

बाबा लक्ष्मणदास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति अंतर प्रांतीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन यूथ कलब हेल्पलाइन के सौजन्य से किया गया। उद्घाटन मैच लखनऊ और बिहार के गोपालगंज के बीच खेला गया। उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने किया। टॉस जीतकर गोपालगंज के कप्तान प्रिंस सिंह ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए गोपालगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में लखनऊ के कप्तान अनिल यादव के नेतृत्व में टीम ने 19 ओवर में कुल 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पंकज सिंह, पीयूष सिंह, प्रकाश मौर्य, राजेश वर्मा, विनय सिंह, हरिकंचन सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें