काली सेना प्रमुख एवं शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को खुफिया एजेंसियों के विफलता का परिणाम बताया। एक वीडियो जारी कर काली सेना प्रमुख ने कहा कि पहलगाम में देश के कोने कोने से पर्यटक आते हैं। आदमखोर आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर जिस तरह से बर्बरतापूर्वक पत्नियों के सामने पति की व बच्चों के सामने पिता की हत्या की है वह अक्षम्य है। पीठाधीश्वर ने कहा कि इस क्रिया की प्रतिक्रिया तो होगी ही। चेताया है कि कायरों यदि युद्ध चाहते हो तो छिपकर क्यों वार करते हो। कायरों की तरह निरीह लोगों को मार रहे हो। समय स्थान देकर युद्ध कर लो। यदि हम ईंट से ईंट न बजा दिया तो हम असली हिंदू नहीं। पश्चिम बंगाल में भी धर्म व जाति पूछ कर हत्याएं की गईं। चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि उत्तराखंड में शुरु हो रही चार धाम यात्रा में यदि विघ्न पैदा किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।