फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में कैबीनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान, हनुमान जी को किस जाति का बताया देखें वीडियो

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 05:51 PM IST

चितबड़ागांव क्षेत्र के वासुदेवा गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने के लिए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने बयानों से फिर सुर्खियां बटोरीं। भगवान हनुमान की जाति बताई। कहा कि हनुमानजी राजभर हैं। राजभर जाति में पैदा हुए। आज भी लोग राजभरों को भर (बानर) कहते हैं। इससे पहले सुभासपा की ओर से आयोजित भूमि पूजन समारोह में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि गरीब तबके के लोग जिनके मिट्टी का मकान हैं, अभी तक आवास नहीं मिला है, उन्हें बहुत शीघ्र ही आवास दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें