फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने साधा निशाना, सरकार से ओपी राजभर को पीएचडी की डिग्री देने की मांग

बलिया लोकसभा के सपा सांसद सनातन पांडेय ने हनुमान जी को राजभर जाति के बताने वाले प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर कटाक्ष किया है। कहा कि सरकार को ऐसे मंत्री का पीएचडी की डिग्री देनी चाहिए। सांसद ने कहा कि बलिया की धरती रसड़ा में इस तरह का उन्होंने बयान दिया है। उन्होंने हनुमान जी पूरा जीवन शोध करने के बाद यह बात कहीं हैं। ऐसे में उनको सरकार की तरफ से उपाधि देनी चाहिए। सांसद ने कहा कि जीवन भर हनुमान जी पर शोध करने के बाद राजभर जाति के बताने वाले मंत्री को प्रदेश व केंद्र की सरकार की तरफ से सम्मानित करना चाहिए। निश्चय ही उन्होंने शोध करने के बाद ही यह बात कहीं होगी। सांसद ने कहा कि किसी के शोध को चुनौती नहीं दी जा सकती। यह नियम के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से हनुमान जी को राजभर जाति के बताने वाले मंत्री को सम्मानित करने की मांग भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें