बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला(रानीगंज) में बीती रात रविवार को इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के लैपटॉप, मोबाईल फोन तथा 17 हजार नकद रुपये की चोरी की। घटना की सूचना मकान मालिक द्वारा दुकान का दरवाजा टूटा देख सोमवार की सुबह छह बजे दुकानदार को फोन द्वारा दी गई। दुकानदार उमाशंकर वर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि पुलिस अगल-बगल के मकानों पर लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है और मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। दुकानदार उमाशंकर वर्मा ने बताया कि रविवार को शाम सात बजे दुकान में ताला मार अपने गांव मिर्जापुर चला गया। सुबह आठ बजे मकान मालिक द्वारा उसे फोन पर सूचित किया गया कि उसके दुकान का दरवाजा उखड़ा हुआ है।