फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरासत का मामला दो माह लंबित रखने पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निलंबित, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 07:26 PM IST

तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने वरासत के मामले को बेवजह लंबित रखने के मामले में सख्त रुख अपनाया। पहराजपुर क्षेत्र में वरासत के लिए माह नवंबर में आवेदन किया गया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद अब तक वरासत नहीं की गई। इस मामले में जिलाधिकारी ने लापरवाही पाए जाने पर कानूनगो रामपूजन राम और लेखपाल संतोष पासवान को निलंबित करने के आदेश दिए। एसडीएम सुनील कुमार ने तत्काल दोनों कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई संस्थित करते हुए तहसीलदार सिकंदरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें