होली पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद दूसरे दिन पुलिस लाइन के त्रिपाठी हाल में बृहस्पतिवार को पुलिस होली मिलन सामारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा फूल व गुलाल की होली खेली गई। सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के अलावा पुलिसकर्मी के साथ होली खेली। एक-दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर, गले मिलकर खेली गयी होली, सभी ने धूम धाम से मनाई होली, होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने किया डांस। इसके अलावा सभी थानों पर जवानों ने होली खेली। होली के पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। रंगों के साथ-साथ कीचड़ और पानी में भी पुलिसकर्मी मस्ती करते नजर आए। एक-दूसरे को रंग लगाकर और कपड़े फाड़कर साथियों ने होली की खुशियां साझा कीं। होली के मौके पर पुलिस लाइन मैदान में खास व्यवस्था की गई थी। एक दूसरे के कपड़ा फाड़ दिया। होली खेलते समय पुलिसकर्मी अपने साथियों को उठाकर किचड़ भरे पानी में डालते नजर आए। पानी और कीचड़ में सराबोर पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते हुए उत्साह के साथ होली मनाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और जमकर मस्ती की। कई पुलिसकर्मी कीचड़ में लथपथ होकर भी ठहाके लगाते दिखाई दिए। त्योहार के मौके पर पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। इस दौरान बाहरियों का प्रवेश बांधित रहा। जीआरपी बैरक में भी जवानों ने डीजे की धूम पर रंगों से सराबोर नजर आए।