बलिया में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/ तस्करी पर नकेल कसने को लेकर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक थाने से पांच टीम बनाकर 20-20 हॉटस्पॉट को चिन्हित करते हुए सभी हॉटस्पॉट पर एक साथ रेड मार कर चेकिंग किया। इस दौरान पुरी टीम की पल-पल की जानकारी अधिकारी लेते रहे। पुलिस इस कार्यवाही से शराब बिक्रेताओं व तस्करों में खलबली मच गई। पुलिस को शराब दुकानों पर देख पीने वाले भाग निकले। पुलिस ने दुकानों पर स्टॉक वहां लगे सीसी टीवी कैमरे को चेक किया। चाय नास्ता की दुकानों पर शराब ब्रिकी की खबर पर छापेमारी कर दुकानों को खंगाला। अवैध शराब निर्माण की आशंका में कई सम्भावित घरों पर छापेमारी की। सरयू नदी किनारे दियारे क्षेत्र में ड्रोन चलाकर कच्ची शराब निर्माण की चेकिंग किया। इस दौरान गहमा गहमी का माहौल बना रहा। पुलिस की अचानक कार्रवाई को लेकर आमजनों में खुशी व्याप्त रही, वहीं अवैध कारोबार करने वालों के होश उड़े रहे।