फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में ददरी मेला का सांसद व परिवहन मंत्री ने अलग-अलग किया भूमि पूजन, मुहूर्त को लेकर उठा विवाद

बलिया में ददरी मेले को लेकर भूमि पूजन का दिन था। भूमि पूजन हुआ भी लेकिन चर्चााओं का बाजार गर्म हो गया।बताते चलें कि बलिया में सांसद सपा के हैं और मंत्री भाजपा के। इसलिए भूमि पूजन पर दोनों बारी बारी से पहुंचे। मेला का भूमि पूजन में निर्धारित समय दो बार टलने के बाद मुहूर्त में चार बजे के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सपा के बलिया लोस सीट के सांसद सनातन पांडेय ने भूमि पूजन किया। इसके बाद विलंब से पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डीएम प्रवीण लक्षकार, एसपी विक्रांत वीर, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन व चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के साथ विधिवत भूमि पूजन किया। मंत्री ने कहा कि मेला का पौराणिक इतिहास है। इसमें सभी का अधिकार है। सांसद के मुहूर्त पर भूमि पूजन के सवाल पर कहा कि वह विद्धान हैं। उनके साथ करता तो और बेहतर होता। उन्होंने जो कहा है वह सब ठीक है। वह देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठते हैं। इस मौके नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर व अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार आदि मौजूद थे। उधर, सांसद सनातन पांडेय दो बार समय टलने पर चार बजे अपने समर्थकों के बीच पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। कहा कि मुझे दो बार समय दिया गया। पंडित ने बताया कि मुहूर्त चार बजे तक है। ऐसे में भूमि पूजन निर्धारित समय में करना जरूरी था। रात के अंधेरे में भूमि पूजन नहीं होता है। ये लोग धर्म के नाम पर पाखंड करते हैं। इस मौके पर हिमांशु त्रिपाठी, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें