बलिया के उभांव पुलिस 12 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त सबलू राजभर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता ने बताया की बृहस्पतिवार की आधी रात उभांव पुलिस टीम मुबारकपुर रोड के पास रात में गस्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग का प्रयास किया गया तो, संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा जबाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति का नाम सबलू राजभर निवासी मुजौना उभांव बताया। अभियुक्त 18 दिसंबर को ला मुजैना गांव की रहने वाली 12 वर्ष नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना किया था। शिकायत पर उभांव थाना पर दर्ज प्राथमिकी में वांछित अभियुक्त था। घायल अभियुक्तक सबलू राजभर का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। अभियुक्त की जमा तलाशी में तमंचा नाजायज, खोखा कारतूस, कारतूस बरामद हुए हैं।