फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 08:07 PM IST

नगरा क्षेत्र के झाड़ी मठ गोठाई में स्थित बाबा मुरारनाथ की तपोस्थली पर आयोजित मकरसंक्रांति महोत्सव में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा की समाधि स्थल पर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति की उपस्थिति में करीब 500 से ऊपर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन में भाग लिया। काशी के विद्वानों ने वैदिक मंत्रो से हवन कराया। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा इलाका शिवमय हो गया। सुबह से करीब 5 घंटे तक चले हवन पूजन में मुख्य यजमान दीपक सिंह, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, रामशिरोमणि तिवारी, विक्की सिंह, प्रहलाद सिंह ने हवन कुंड में आहुति दी। पुलिस अधीक्षक डा. ओमवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने भी हवन पूजन में भाग लिया। महोत्सव के दौरान आयोजित मेले में बलिया जनपद सहित अन्य जनपदों के श्रद्वालुओं ने भी शिरकत की। हवन पूजन के बाद महामंडलेश्वर ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। प्रसाद पाने के लिए पुरुष व महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भीड़ इतनी रही कि तिल रखने की जगह तक नहीं बची थी। युवा भजन गायिका अराध्या सिंह के भजनों पर श्रद्धालु जम कर करतल ध्वनि से जयकारे लगाए। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष संजय मिश्र दल बल मौजूद रहे। 100 की संख्या में युवा स्वयंसेवक सुरक्षा की कमान संभाल रखे थे। अंत में भंडारे का आयोजन हुआ। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें