फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या, VIDEO

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार के कसेर टोला में बुधवार को प्रियंका 30 वर्ष कमरे को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। तुर्तीपार कसेर टोला निवासी दुर्गेश कुमार की पत्नी प्रियंका सुबह खाना बनाने के बाद सामान्य दिनचर्या की। पड़ोसियों ने बातया कि बेटी को स्कूल भेजने के बाद पति भी कबाड़ की दुकान पर चला गया। दोपहर में सात वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी तो घर का मेन दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से बंद था। बच्ची ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचे तो होश उड़ गए। अंदर कमरे में प्रियंका का फंदा पर शव लटका हुआ था। इस बाबत उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि अज्ञात कारणों से महिला ने साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें