फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनल्टी शूट आउट में मच्छटी ने फतेहपुर अटवा को 5-4 से हराया, VIDEO

जमानिया के जीवपुर गांव स्थित खेल मैदान पर शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 41वीं सीनियर जिला स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। बुधवार को खेले गए मैच में मच्छटी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में फतेहपुर अटवा को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ के 34वें मिनट में मच्छटी के खिलाड़ी ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद फतेहपुर अटवा की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पहले हाफ की समाप्ति तक मच्छटी ने अपनी बढ़त कायम रखी। दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। मैच के 47वें मिनट में फतेहपुर अटवा ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके तुरंत बाद मच्छटी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक और गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली लेकिन फतेहपुर अटवा की टीम ने वापसी करते हुए गोल कर मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने पर निर्णायक को पेनल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा। इसमें मच्छटी की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में जगह पक्की कर ली। मैच में निर्णायक की भूमिका विश्वामित्र ने तथा कमेंट्रेटर की जेपी यादव ने निभाई। इस अवसर पर अक्षय कुमार राम, फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष युवा समाजसेवी बबलू यादव, रविंद्र यादव, रामप्रवेश राम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें