फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लालच देकर किशोरी को लेकर गया होटल, की घिनौनी हरकत, आरोपी से पुलिस ने की पूछताछ

बलिया शहर के एक वार्ड निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रकरण में एक बड़े सर्राफ परिवार की महिला को भी आरोपी बताया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। शहर निवासी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्र की शहर के एक बड़े सर्राफ परिवार की महिला साथ मित्रता है। उक्त महिला अपने एक पुत्र मित्र के साथ किशोरी को बहला फुसला कर जलालपुर स्थित एक होटल में ले गई। महिला के पुरुष मित्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को मामले की जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी शुभम वर्मा निवासी कृष्णा नगर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें