रसोई गैस की किल्लत के बीच अब पेट्रोल पंपों पर भी कतार लगने लगी है। शुक्रवार की सुबह कई पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन देखी गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के कई पंपों पर स्टाक खत्म होने के बाद बंद रहे, जिससे अगल-बगल के पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि पंप संचालकों ने बताया कि तेल की गाड़ी रास्ते में है। पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं होगी। इसके बाद भी दिन भर अफरा-तफरी रहा। चालक इस पंप से उस पंप मंडराते दिखे। इधर, फसल कटाई का सीजन होने के कारण डीजल की डिमांड बढ़ गई है।