फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरीपुर सरया में निकली कलश शोभायात्रा, गूंजे जयकारे; VIDEO

भीमपुरा नगरा ब्लाक के ग्राम पंचायत आरीपुर सरया स्थित हनुमान गढ़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ पर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। संयोजक भाजपा नेता भरत के नेतृत्व में करीब 10 किमी की निकली यह शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गई। शोभायात्रा हनुमानगढ़ी के पोखरा से आरंभ होकर खानपुर, करौदी, कसेसर, सिकंदरापुर, अहिरौली होते हुए पुनः पोखरा पहुंची। यहां यज्ञाचार्य राघवेंद्र दास के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा जल से कलश भरा और देवी-देवताओं का आह्वान किया। कलशों को यज्ञ स्थल पर विधि-विधानपूर्वक स्थापित किया गया। यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। रासलीला मंडली द्वारा राधे-कृष्ण सहित अन्य धार्मिक झांकियों ने आकर्षण का केंद्र बनाया। ग्राम प्रधान नीलम सिंह, समिति अध्यक्ष राकेश सिंह, सोनू सिंह, गोरखनाथ शर्मा, भुवाल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें