प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मां पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है। भाजपा नेता प्रतुल ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुला सलीम के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। बिहार के एक धार्मिक जलसे में मौलाना अब्दुला सलीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु स्थानीय प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंपा। प्रतुल ओझा ने कहा कि मौलाना ने योगी के मां पर नहीं देश के महिलाओं अमर्यादित टिप्पणी की है। आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, दुर्गेश मिश्र, सिंपी सिंह, तेजबहादुर रावत, मूनजी गोंड, बबलू सिंह, शिवम गुप्ता, बलिराम साहनी, रजत श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।