फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह के अंदर शराब दुकान हटाने के आश्वासन पर अनशन समाप्त; VIDEO

नगर के बेदूआ बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त हो गया। उन्होंने बेदुआ मोहल्ला वार्ड नंबर 14 के सभासद धर्म भारती, महावीर चौरसिया तथा राम नारायण गोंड को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। नगर के बेदुआ मोहल्ला स्थित बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर विगत 30 दिनों से हनुमान मंदिर परिसर में आंदोलनरत थे। आमरण अनशन की सूचना पर पहुंचे परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के साथ वार्ता हो गई है।उन्होंने कहा कि जब तक दूसरे स्थान पर शराब दुकान बनकर तैयार नहीं होती तब तक यही संचालित होगा। कहा कि दुकानदार ने दो माह का समय मांगा है। इसके बाद शराब की दुकान स्थानांतरित हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया शराब की दुकान शासन के नियमानुसार ही संचालित होगी। कहा कि शराब की दुकान सुबह दस से रात दस बजे तक ही संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही शराब की दुकान के आसपास कोई भी व्यक्ति शराब पीते हुए नहीं मिलेगा। इसके लिए उन्होंने शहर कोतवाल प्रवीण सिंह से कहा कि शराब के दुकान के पास दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। जिससे शराब पीने वाले लोग दुकान से शराब खरीद कर अपने घर या अन्य किसी स्थान पर शराब पी सकते है। जिस पर शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि शराब के दुकान के पास दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही हम खूद भ्रमण करेंगे। इस मौके पर गिरिजाशंकर राय, भगवती राय, धर्मेंद्र राजभर, दिनेश राय, राजेश सिंह, विक्की ठाकुर, रीमा देवी, सुमन राय, रमावती देवी, सीता देवी, अजय ठाकुर आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें