फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों पर तलब किए गए सर्किल के 150 हिस्ट्रीशीटर, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 06:03 PM IST

सर्किल बैरिया के थाना बैरिया, दोकटी, रेवती और हल्दी के पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों को चारों थानों पर क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बृहस्पतिवार को तलब किया। चारों थानों पर 150 हिस्ट्रीशीटर पुलिस अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए।सभी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत दी गई। चेतावनी दी गई कि अगर अपराध में कहीं भी उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें स्मरण दिलवाया गया कि वो पुलिस की निगरानी में है। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज होने पर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थाना पुलिस को उनके नियमित निगरानी करने, थाने पर उपस्थिति दर्ज करने, घर जाकर उनकी जांच करने, डोर डोमिसाइलरी, गोपनीय जांच करने वाले के स्रोत के संबंध में जांच करने का निर्देश मातहतों को दिया गया। आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर संपत्ति को जब्त कर लेने कर निर्देश भी दिया गया। डिजिटल निगरानी की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटर का चाल चलन अच्छा होने और उनके सामाजिक गतिविधियां अगर ठीक है तो उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें