फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन ट्रैक्टर और दो बाइक बरामद, एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

एसओजी, शहर कोतवाली और सर्विलांस पुलिस टीम ने चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के तीन ट्रैक्टर और दो बाइकों को बरामद किया है। शहर कोतवाली बलिया, बांसडीह में ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया गया है। आरोपी चोरी के ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे। एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि मुकेश कुमार यादव निवासी चन्द्रशेखरनगर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर कोशिश की जा रही थी। सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव, एसओजी प्रभारी हितेश कुमार और शहर कोतवाली पुलिस कदम चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी के ट्रैक्टर को कहीं बेचने के फिराक में दियर में हनुमान मंदिर के पास आए हैं। कोतवाली पुलिस टीम ने दियर के पास से रोहित कुमार सिंह निवासी चतरा थाना कोपा जिला छपरा, अश्वनी सिंह निवासी फेफना, आशीष सिंह निवासी फेफना, हेमन्त सिंह निवासी कुरेजी, रामकरन निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा को चोरी के तीन ट्रैक्टर और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया। रोहित कुमार सिंहक के खिलाफ सहतवार में एक, अश्वनी सिंह के किलाफ फेफना में दो, हेमन्त सिंह के किलाफ गड़वार में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें