फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के बाद भी उखड़ी सड़क, जलभराव से राहगीरों को परेशानी; VIDEO

मरम्मत के बाद बरसात में सुरेमनपुर दुर्जनपुर मुख्य मार्ग की कलई खुल गई है। आलम यह है कि इस मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के कारण इन गड्ढों में जल जमाव हो गया है। ऐसे में रहागीर जब उस सड़क पर चलते हैं तो उन्हें समझ में नहीं आ रहा है की कहां-कहां गड्ढा है। इससे कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। अगर शीघ्र मरम्मत नहीं कराया गया तो आने वाले बरसात में और भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस सड़क का लोक निर्माण विभाग ने दो-तीन बार मरम्मत कराया है। बावजूद इसके बरसात शुरू होते ही सड़क उखड़ गई। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें