अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली के प्रति जागरूकता एवं उनके विचारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से छात्र संसद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को नरेंद्रदेव सभागार जिला पंचायत में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम नमामिगंगे राजीव कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद जिला परियोजना अधिकारी रहे।मुख्य विषय भारतीय शिक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों ने अपने विचारों और सुझावों को प्रस्तुत किया। युवा संसद आयोजित करने का परिपेक्ष्य युवाओं में लोकतंत्र की समझ मजबूत करना, नेतृत्व और कौशल विकसित करना, सार्वजनिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना, अनुशासन और दूसरों के विचारों के प्रति सहिष्णुता सिखाना, युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और शासन में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए सशक्त बनाना शामिल है। यह छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली, बहस करने की तकनीक और निर्णय लेने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव देता है। निर्णायक डॉ. विवेक राय और डॉ. गोपाल रहे। विद्या मंदिर की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे। संचालन हिमांशु ने किया। अंकित ठाकुर, ज्ञानेंद्र नाथ सिंह, अनिल तिवारी, रंजीत सिंह उपस्थित रहे।