ट्यूबवेल टेक्नीकल इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय नलकूप खंड दो परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि धरना से पूर्व अधिशसी अभियंता कसे अपनी मांगों को लेकर कई बार पत्राचार किया गया। इसके बाद भी उनके कानों पर जू तक नहीं रेंगता है। इसके चलते हम लोगों को बाध्य होकर धरना प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा। चेताया कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य कर्मचारी संगठनों का भी आह्वान किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता की होगी। धरना सभा की अध्यक्षता अभय नारायण मिश्र तथा संचालन राजकुमार राव ने किया। इस मौके पर देवेंद्र नाथ मिश्र, रमेश सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, राजेश यादव, एजाज अहमद, धीरेंद्र यादव, वैकेटेश चंद्र, गौरीशंकर राम, शशिप्रकाश यादव, कपूर चंद राम आदि रहे।