फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सहभोज उत्सव में हिंदू समरसता पर जोर

प्रगति चंद Updated Tue, 20 Jan 2026 05:34 PM IST

बलिया में आरएसएस की ओर से मंगलवार को मकर संक्रांति समरसता सहभोज उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हिन्दू समरसता पर जोर दिया गया। आरएसएस के विभाग प्रचारक अम्बेश ने कहा कि सामाजिक एकता की पहली शर्त है मन से भेदभाव की भावना को खत्म करना। हर व्यक्ति को अपना समझना है। इसके लिए सबसे पहले अपने घर, समाज और आचरण को ठीक करना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम जाति-भेद और छुआछूत छोड़ कर स्वयं खड़े होंगे तभी हम दुनिया को संभाल सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और राष्ट्रभाव को जाग्रत करना है। सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में खिचड़ी का लुत्फ उठाया। अध्यक्षता कृपाशंकर बरनवाल और संचालन प्रेम प्रकाश ने किया। पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश,आलोक शुक्ला, समरजीत सिंह, बजरंग बली सिंह, देवनारायण प्रजापति, बबलू सागर, डीएन प्रसाद, योगेंद्र यादव, मनोज पाण्डेय, जयप्रकाश जयसवाल, सुधीर पासवान, फतेबहादुर सिंह, प्रिन्स मद्धेशिया, पंकज कुमार, राजू चौहान रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें