फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मारपीट में घायल वृद्ध की 20 दिन बाद हुई मौत

Pragati Chand Updated Sat, 18 Apr 2026 09:44 PM IST

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में बीते 27 मार्च को बबलू बिन्द एवं नन्दजी बिंद के बीच बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट में घायल विश्वनाथ (85) की मौत हो गई। बांसडीह क्षेत्राधिकारी जय शंकर मिश्र ने दो पक्षों के बीच मारपीट में करीब नौ लोग जख्मी हुए थे। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बबलू बिंद की शिकायत पर चार लोग व दूसरे पक्ष के नन्दजी बिंद की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। मारपीट के दौरान विश्वनाथ 85 वर्ष को गम्भीर चोट लगी थी, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। इस मामले में अभियुक्त नन्दजी बिन्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें