नगर क्षेत्र स्थित किला के पोखरा के समीप बाबा अद्भुतनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को सामूहिक महा रुद्राभिषेक और गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में दर्जनों जोड़ों ने एक साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करते हुए महा रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।