फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ के कार्य के बाद भी गोपालपुर टाड़ी के 11 मकान कटान के मुहाने पर, VIDEO

बैरिया क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाड़ी में 3 करोड़ रुपये की लागत से हुए कटानरोधी कार्य के बावजूद कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 11 लोगों का मकान कटान के मुहाने पर है, जो कभी भी सरयू में विलीन हो सकता है। बरसात शुरू होने के बाद कटान की गति भी तीव्र हो गई है। हालांकि तहसील प्रशासन का कोई भी कर्मचारी-अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि उक्त गांव के मंतोष यादव, स्वामीनाथ यादव, राजनाथ यादव, किशोरी देवी, रीना देवी, गंगाजली देवी, रमेश यादव, राजेश यादव, शैलेश यादव, राजकुमार यादव व अशोक यादव का मकान कटान के मुहाने पर है। इन लोगों का मकान कभी भी सरयू नदी में समाहित हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें