बलिया जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर बुधवार को मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैशाख मास की पावन बेला में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हजारों बच्चों के मुंडन संस्कार संपन्न हुए। भोर से ही घाटों पर महिलाओं के पारंपरिक गीतों, गाजे-बाजे की गूंज और ''हर-हर गंगे'' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।