फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से फरार गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO

सिकंदरपुर पुलिस टीम ने बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर बृजेश कुमार को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। इसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया। पुलिस ने 24 घंटे में दो मुठभेड़ के बाद बदमाशों में खलबली मची है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने कहा कि सिकन्दरपुर पुलिस खरीद से नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बिना रुके भागने के प्रयास में सड़क के बांयी पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसलकर गिर गया और पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ के दौरान घायल बदमाश बृजेश निवासी मोहम्मदपुर थाना घोसी मऊ अपने साथी के साथ मिलकर सुबह पिकअप से गोवंश को लादकर वध के लिए बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने पकड़ लिया और यह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। घायल बदमाश बृजेश का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें