फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में मनाई गई चंद्रभानु पांडेय की पुण्यतिथि, छात्र नेताओं ने किया नमन

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 05:42 PM IST

श्रीमुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के पार्क में बृहस्पतिवार को चंद्रभानु पांडेय की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म समभाव सभा में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और विशिष्ट अतिथि फेफना विधायक संग्राम सिंह व वाराणसी मण्डल स्नातक क्षेत्र से एमएलसी आशुतोष सिन्हा रहे। शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पाण्डेय की स्मृति में अतिथियों द्वारा टीडी कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। अतिथियों ने कदम्ब के पौधें लगाएं। इसके अलावा हिन्दू, मुस्लिम और सिक्ख धर्म के लोगों ने सुरों से श्रद्धांजलि दी। सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है। चंद्रभानु की शहादत से छात्रों और छात्रनेताओं को सीख लेनी चाहिए। कहा कि चंद्रभानु पाण्डेय ने संघर्ष की राह दिखाई थी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि छात्रों के हित में शहीद चंद्रभानु पाण्डेय के आदर्शों पर चलकर ही छात्रसंघ की बहाली कराई जा सकती है। जब तक छात्रसंघ बहाल न हो, राजनीति में शुद्धता नहीं आ सकती। विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि युवा संघर्ष की राह पर चलने का संकल्प लें, तभी राजनीति का भला होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ की बहाली जरूरी है। युवा इसके लिए आंदोलन करें हम साथ देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें