विगत छह माह से बेरुआरबारी समिति पर न तो यूरिया पहुंच रही है और नहीं डाई ही पहुंच रही है।एक माह से एक ट्रक खाद के लिए रुपया जमा किया जा चुका है। इसके बाद बेरुआरबारी समिति पर प्राइवेट 250 बोरी डाई भेजी गई है। जबकि अन्य समितियों पर पांच-पांच सौ बोरी डाई भेजी जा रही है। उक्त बातें जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने भगवानपुर स्थित पीसीएफ गोदाम पर धरना के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मनियर ब्लाक के एक निजी समिति है वहां नियम के विरुद्ध ही तारीख में 15 हजार धान का बोरा दे दिया गया। इस तरह से कुल मिलाकर उस समिति को 37 हजार बोरा दे दिया गया। वह समिति बिहार और बिचौलियों से धान खरीदकर कोटे को पूरा किया गया। इस भ्रष्टाचार में सारे अधिकारी लिप्त है इसकी जांच की मांग मैं जिलाधिकारी से कर रहा हूं। जांच में दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई किया जाए।