फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में कथित प्रेमी द्वारा प्रेमिका को छत से धक्का देने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र स्थित गांव में कथित प्रेमी द्वारा एक किशोरी को छत से धक्का देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है। वहीं,पुलिस ने घायल युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रपंच का सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजन नवका ब्रह्म के मेला में गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस का युवक, जो कथित तौर पर किशोरी से प्रेम करता था उसके घर में पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसी बीच किशोरी को छत से गिरते हुए लोगों ने देखा। बताया जा रहा है कि घटना में पीड़िता को गंभीर चोटें आई है। घायलावस्था में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया एवं थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें पड़ोस के एक युवक पर किशोरी को छत से नीचे धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें