फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस भर्ती के परीक्षार्थी बोले- सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया, शेष प्रश्न सरल व मध्यम श्रेणी के

बलिया जिले के 15 केंद्रों पर सोमवार को उप्र प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। जिसमें 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। धूप व भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों के पसीने छूट गए। परीक्षा कक्ष से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को सहज बताया। बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न आसान से मध्यम दर्ज के थे। इन प्रश्नों को हल करने में दिक्कतें आईं। वहीं एक महिला परीक्षार्थी ने बताया कि उसे गणित के प्रश्न ने उलझा कर रखा। जिन्हें हल करने में काफी समय लग गया। जबकि अन्य लोगों ने सामान्य अध्ययन के प्रश्न को उलझाने वाला बताया। प्रथम दिन की परीक्षा शुचिता के साथ सभी केंद्रों पर संपन्न हो गई। प्रशासन परीक्षा को लेकर काफी सतर्क था। पुलिस के वाहन परीक्षा के दौरान केंद्रों का चक्कर लगाते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें