फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के गिरजाघरों में घंटे बजे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा, VIDEO

बलिया में बुधवार की रात 12 बजते ही गिरिजाघरों में घंटे बजने लगे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा। युवा कैरोल के जरिये प्रभु के आगमन की खुशियां मनाते दिखे। बिजली के झालरों से गिरिजाघरों को सजाया गया था। मसीही लोगों ने आधी रात में केक काटकर एक दूसरे का बधाई दी। बृहस्पतिवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। गिरिजाघरों को बिजली के झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया था। शहर के सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, अमृतपाली स्थित होली क्रास स्कूल में कैथोलिक चर्चा, रसड़ा के परसिया स्थित चर्च के साथ ही अन्य चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह होते ही गिरिजाघरों में आठ बजे से प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरु हुआ। इसके बाद सेंटा क्लॉज की ओर से लोगों में उपहार वितरित किया गया। पादरियों ने समुदाय के लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया। इस मौके पर परिसया स्थित चर्च परिसर में मेला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें