बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के ठेकहां गांव मोड़ पर बृहस्पतिवर को दो बाइकों में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में जीत बहादुर राम की मौत हो गई। जबकि भानु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।