सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मामूली कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।