फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपूर्वा अस्पताल सील, पूर्वांचल अस्पताल के चिकित्सक हिरासत में; VIDEO

अपूर्वा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण अनीशा की मौत के मामले के साथ दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में एसीएमओ मंजू रानी सीएमओ अभिषेक मिश्रा ने अस्पताल को सील की कर नोटिस चश्मा किया। सुरक्षा को लेकर कोतवाल मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आईएमए संगठन के पदाधिकारी ने सील की कार्रवाई का विरोध जताया उन्होंने देर रात डीएम से मिलकर अस्पताल खोलने व चिकित्सक पर धारा काम करने की मांग की अन्यथा जिले के सभी नर्सिंग होम बंद करने की चेतावनी दी। वहीं दूसरी तरफ पूर्वांचल अस्पताल में रिंकू यादव की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक डॉ आदित्य सिंह को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर आदित्य सिंह व उनके पिता डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य प्रसूता रिंकू देवी मौत मामले में आरोपी है। 24 घंटे में दो अस्पताल अपूर्वा व सिकन्दरपुर का निजी अस्पताल सील की कार्रवाई के बाद चिकित्सकों में खलबली मची है। अपूर्व अस्पताल को सील करने के लिए आम जनों में काफी काफी आक्रोश था, शनिवार को छात्र संगठन समाज सेवी सहित अन्य लोगों ने जापलिनगंज से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर जल्द ही दोषी चिकित्सक को अस्पताल को सील करने की मांग की थी अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें