बलिया थाना क्षेत्र के गायघाट लाल टोला निवासी कामजी गोड़ की वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई रमाशंकर गोड़ ने आरोप लगाया है कि रेवती पुलिस की पिटाई से कामजी गोड़ की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस दमा के मरीज होने के कारण मौत का कारण बता रहे हैं।