फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वामी विवेकानंद जयंती पर रूपईडीहा में निकली भव्य शोभायात्रा, योग चेतन दिवस के रूप में हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रूपईडीहा में एकल अभियान द्वारा युग चेतना दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के नेशनल हाईवे 927, स्टेशन रोड, सहित निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में ही सम्पन्न हुई। आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चेयर मैन प्रतिनिधि डॉक्टर अश्वनी वैश्य,डॉक्टर सनत कुमार शर्मा, एकल अभियान के रामरतन साहू, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रुपईडीहा के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर शर्मा, बृज नरेश श्रीवास्तव, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनुज सिंह, दिनेश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित एकल अभियान से जुड़े कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सहभाग किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, योग और चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से नगर क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें