फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोनम वांगचुक के समर्थन में बहराइच में रेजिडेंट डॉक्टर का पैदल मार्च, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट चिकित्सक ने शुक्रवार शाम सोनम वांगचुक के समर्थन में बैनर लेकर शहर की सड़कों पर पैदल मार्च किया। मामले की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट चिकित्सक डॉ. रुपक इखे, निवासी नाखुर, अमरावती (महाराष्ट्र), ने शुक्रवार शाम सोनम वांगचुक के समर्थन में संदेश लिखी टी-शर्ट पहनकर तथा हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर के डिगिहा तिराहे से डीएम आवास तक अकेले पैदल मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान डॉ. इखे ने कहा कि सोनम वांगचुक के समर्थन में उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से अन्य लोगों से भी इस समर्थन अभियान से जुड़ने की अपील की। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर अपनी आपत्तियां भी व्यक्त कीं। मामले का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें