फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीमापार बाइक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, रुपईडीहा पुलिस ने 10 चोरी की बाइकों संग तीन आरोपी दबोचे

बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन्हें विभिन्न जनपदों से चुराकर नेपाल ले जाने की तैयारी थी। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में आईसीपी चौराहे से पचपकड़ी मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहरूप खां उर्फ टोर्रा (22), अरमान खां (21) तथा नफीस खां (42) निवासी मलऊपुरवा, डुडुवा ग्राम पालिका वार्ड 4, थाना कमदी, जिला बांके (नेपाल) बताए। वाहन के कागजात न दिखा पाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने नानपारा क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल ले जाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चकिया जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 10 अन्य चोरी की बाइक बरामद की गईं। बरामद मोटरसाइकिलें नानपारा, रिसिया, रामगांव, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, दरगाह शरीफ सहित लखनऊ के इंदिरा नगर व जानकीपुरम, लखीमपुर खीरी और गोंडा से चोरी की गई थीं। बरामद बाइकों में हीरो स्प्लेंडर, बजाज पल्सर, टीवीएस अपाचे, होंडा डीलक्स समेत अन्य कंपनियों के वाहन शामिल हैं। कार्रवाई में एसएसआई दीनानाथ सागर, एसआई शेखर प्रसाद सहानी, एसआई राहुल सरोज तथा आरक्षी अभिषेक राय, रविंद्र यादव, अभिषेक सिंह, जयचंद गौड़, सोविन्द्र यादव और विकास प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें