फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रुपईडीहा में भव्य दीपोत्सव: राम विवाह पर दीपों और आतिशबाज़ी से जगमगाया रामलीला चौराहा

नगर पंचायत रुपईडीहा में मंगलवार को राम विवाह के पावन अवसर पर आस्था और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। शाम होते ही रामलीला चौराहा दीपों की जगमगाहट और आकर्षक आतिशबाज़ी से रोशन हो उठा, जिससे पूरे नगर में दीपोत्सव जैसा मनोहारी दृश्य बना रहा। मुख्य कार्यक्रम रामलीला चौराहा पर आयोजित किया गया, जहाँ सैकड़ों दीयों और रंगीन लाइटों से पूरे क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। दीप प्रज्ज्वलन के बाद शुरू हुई भव्य आतिशबाज़ी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई मिनट तक आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से दमकता रहा और श्रद्धालु इस दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. अश्विनी वैश्य ने संभाला। लोगों ने इसे रुपईडीहा का अब तक का सबसे अनुशासित और भव्य दीपोत्सव बताया। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किए जाने से यहाँ का उत्सव और भी अधिक उल्लासपूर्ण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस उत्सव को ऐतिहासिक बताते हुए भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को स्मरण किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, रतन अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, संजय कुमार, डॉ0 सनत कुमार शर्मा, श्रीचंद कसौधन, सुशील तुलसियान , दिनेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, विजयमित्तल, अनिल अग्रवाल,सहित बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें