फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निशान यात्रा के साथ रुपईडीहा से नानपारा धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

बहराइच। रूपईडीहा धर्मशाला से श्याम निशान उत्सव के क्रम में आज प्रातः श्रद्धालु रुपईडीहा धर्मशाला परिसर से नानपारा स्थित श्याम मंदिर के लिए रवाना हो गए। भक्ति भाव से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने श्याम ध्वज के साथ जयकारों के बीच निशान यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व धर्मशाला परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को अनुशासित एवं भक्तिमय बनाए रखने की अपील की। यात्रा प्रातः 7 बजे आरंभ हुई, जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिति से जुड़े अनिल अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्याम संध्या, प्रसाद वितरण एवं नगर भ्रमण के पश्चात आज निशान यात्रा नानपारा धाम के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलराम मिश्रा, सुशील बंसल, कृष्ण मोहन सिंह, नरेंद्र मदेशिया, नरेश बंसल, निशु मित्तल, नरेश मित्तल,सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें